लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आगामी 11 मई को राय उमानाथ आडिटोरियम, भातखण्डे विश्वविद्यालय, कैसरबाग, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुये संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन प्रातः 11 बजे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी करेंगे। इस मौके पर देश-प्रदेश के साधू संत सहित विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों के प्रतिनिधि एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है और इसमें देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ताओं का 10 मई से पहंुचना शुरू हो जायेगा। सम्मेलन के दौरान प्रदेश में संगठन की मजबूती, आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हिन्दूवादी विचारधारा रखने वाले प्रत्याशियों को उतारने और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।
अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें:-
मोबाइल नम्बर – 63931 81993




