JEE Main 2026: लखनऊ सिटी के टॉपर को उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, ब्रजेश पाठक ने दी शुभकामनाएं

ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया

लखनऊ। JEE Main 2026 में लखनऊ सिटी टॉपर रहे ग्रैविटी क्लासेज़ के छात्र ओजस सिंघल को माननीय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

ओजस सिंघल ने JEE Main 2026 में 99.973 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए लखनऊ में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष देशभर से लगभग 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें लखनऊ के 500 से अधिक छात्रों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त किए।

ओजस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और ग्रैविटी क्लासेज़ के शिक्षकों को दिया। उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। ओजस का सपना Indian Institute of Technology Delhi में कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लेकर देश के लिए तकनीकी क्षेत्र में योगदान देने का है।

वर्तमान में ओजस ने JEE Advanced की तैयारी शुरू कर दी है और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अगले लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!